जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि का प्रधान गंगा राम वर्मा ने किया स्वागत
रेहरा बाजार/बलरामपुर 20 जून 2026। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत सरायखास में किया गया।
कार्यक्रम में विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा,केन्द्रीय राज्य मंत्री सांसद गोंडा के प्रतिनिधि यू पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान,शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं,बिजली, पानी, कृषि योजनाओं,सरकारी पेंशन, राशन व्यवस्था एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और किसी भी समस्या के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की सड़क,नाली,बिजली,पेयजल सहित कई स्थानीय समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों को जागरूक कर सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान गंगा राम वर्मा, पंचायत सचिव जितेन्द्र कुमार यादव एवं तुलसी राम वर्मा उर्फ भोला वर्मा ने किया।
