पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी का जनता से संवाद,बदलाव का संकल्प

पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी का जनता से संवाद,बदलाव का संकल्प

 

रेहरा बाजार/बलरामपुर।अपने विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक रेहरा बाज़ार अंतर्गत नयानगर चौराहा पर आरिफ अनवर हाशमी(पूर्व विधायक,समाजवादी पार्टी,उतरौला) साथ मे डॉ० कासिम अनवर हाशमी जी (एम.बी.बी.एस., एम.डी.) व नासिर हाशमी जी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्र.रेहरा बाज़ार) के साथ क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न जनसमस्याओं पर संवाद किया।

इस दौरान क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने तथा क्षेत्र के विकास,सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सम्मानित क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं समर्थन की अपील की।

जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है,जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है।