बलरामपुर दिनांक- 23 नवम्बर 25 को क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना तुलसीपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाने के मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया । कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों (अपराध , ग्राम अपराध , HS निगरानी, त्यौहार, आगंतुक रजिस्टर आदि) को चेक कर अद्यतन हेतु निर्देशित किया गया साथ ही महोदय द्वारा थाना परिसर के भ्रमण के दौरान साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक को दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु ग्राम प्रहरियों की सहायता से अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों, तथा छोटी से छोटी घटनाओं के संबंध में लाभप्रद सूचानाओ से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशत किया गया।
त्रैमासिक निरीक्षण थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर

Related Posts
डीएम ने किया निर्माणाधीन आईटीआई कटरा शंकरनगर का निरीक्षण
डीएम ने किया निर्माणाधीन आईटीआई कटरा शंकरनगर का निरीक्षण टाटा...
लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार देना जिससे मृत्यु हो जाना से संबंधित आरोपी को मा0 न्यायालय द्वारा 02 वर्ष का कारावास व 1500रु अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई
लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार देना जिससे मृत्यु हो...
थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 077/2026 धारा 137(2)/ 87/ 64(2)(M) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत...