क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना हर्रैया पर आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी बैठक,शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन से की गई अपील
बलरामपुर। दिनांक 19.05.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक हर्रैया अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना हर्रैया परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आगामी त्यौहार के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्क निगरानी की जाएगी।
