थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

बलरामपुर 02 जून। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में- दिनांक 02.06.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026, धारा 87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 3/5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 से संबंधित अभियुक्त इरशाद शाह पुत्र अयूब शाह, निवासी नन्दनगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बलरामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. इरशाद शाह पुत्र अयूब शाह, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी नन्दनगर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को 1.उपनिरीक्षक अमर सिंह,2.कांस्टेबल अनिल यादव की टीम ने गिरफ्तार किया।