सावन के द्वितीय सोमवार पर दिव्य श्रृंगार व भव्य संध्या आरती संपन्न

सावन के द्वितीय सोमवार पर दिव्य श्रृंगार व भव्य संध्या आरती संपन्न

 

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में बाबा श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव का दिव्य श्रृंगार किया गया। शाम को आयोजित भव्य संध्या आरती में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। संध्या आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों और ‘ॐ नमः शिवाय’ के उद्घोष से वातावरण को शिवमय कर दिया। महिला, पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

श्री सिद्धेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला, पुरुष एवं बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से धार्मिक आयोजनों को और भव्यता मिलती है।

समिति ने बाबा श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव से प्रार्थना की कि सभी भक्तों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।