पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना को0देहात का किया गया औचक निरीक्षण व संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर 16 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना को0देहात का औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना मालखाना, थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस कार्यालय,मिशन शक्ति केंद्र व अपराध रजिस्टर,त्योहार रजिस्टर,दंगा नियन्त्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया व कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा आरक्षी बैरक तथा थाना आवास , मेस आदि की साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरी0 थाना को0देहात,वाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
