Button

क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत राम अवध इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत राम अवध इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

 

दिनांक 27.10.2026 को  अधीक्षक बलरामपुर  मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी उतरौला  जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत राम अवध इंटर कॉलेज में आयोजित  की पाठशाला के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों से बचाव तथा जीरो एफआईआर (Zero FIR) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा किसी भी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से निःसंकोच सहायता लेने एवं साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना, महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के प्रति सजग बनाना है।