थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

बलरामपुर 16 फरवरी। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे- दिनांक 16.02.26 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 50/2026 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/333 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त उसमान पुत्र इनामुल्ला निवासी पहलीक पुरवा मौजा बढया फरीद खाँ थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण

उसमान पुत्र इनामुल्ला निवासी पहलीक पुरवा मौजा बढया फरीद खाँ थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर उम्र करीब 21 वर्ष को 1- उ0नि0 नन्दकेश तिवारी,2-हे0का0 आदित्य नाथ यादव की टीम ने गिरफ्तार किया।