महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न शिवमंदिर/शिवालयों का भ्रमण कर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, ड्यूटीरत कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बलरामपुर 15 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय द्वारा जनपद के थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न शिवमंदिर/शिवालयों का भ्रमण कर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया,इस दौरान महोदय द्वारा भरिया जंगल स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर,बौराहा बाबा मंदिर आदि प्रमुख शिव मंदिरों एवं शिवालयों में पहुँचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है,अतः भीड़ नियंत्रण के दौरान अत्यंत सतर्कता और शालीनता बरती जाए।

जनपद के सभी शिव मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक का कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित,सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और सुदृढ़ यातायात प्रबंधन के माध्यम से शिवभक्तों के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित कराये जा रहे हैं।