डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति/जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न
बलरामपुर 28 जनवरी 2026।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नगर निकाय क्षेत्रों में सूखा एवं गीला कूड़ा के पृथक संग्रह एवं वैज्ञानिक निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं मानक अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वृक्षारोपण कार्य समयबद्ध,लक्ष्य के अनुरूप एवं सतत संरक्षण के साथ कराया जाए,जिससे पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिल सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक,डीएफओ व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
