राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16वां) के अवसर पर एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में होगा मतदाता कार्यक्रम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16वां) के अवसर पर एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में होगा मतदाता कार्यक्रम

 

बीबीबलरामपुर 23 जनवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद बलरामपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया जाएगा।

दिनांक 25 जनवरी, 2026 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों/महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा, अतः सभी शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से सम्बन्धित गतिविधियां दिनांक 24 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में जनपद मुख्यालय स्थित एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में अपराह्न 01:30 बजे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजन को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी तथा लोकतंत्र में भागीदारी हेतु जागरूक किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कर जनजागरूकता अभियान को सफल बनाएं।