महिलाओं/लड़कियों पर अश्लील गाने व इशारेबाजी करने वाले अभियुक्त को मिशन शक्ति टीम ने किया गिरफ्तार

महिलाओं/लड़कियों पर अश्लील गाने व इशारेबाजी करने वाले अभियुक्त को मिशन शक्ति टीम ने किया गिरफ्तार

 

बलरामपुर 22जनवरी। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वारण्टियों/ वांछित के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला के नेतृत्व में 22 जनवरी 2026 को थाना श्रीदत्तगंज मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 मिथिलेश कुमार मय हमराह का0 पवन रावत एवं म0का0 मोना द्वारा थाना श्रीदत्तगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 06/26, धारा -296 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.मिश्री लाल वर्मा पुत्र हिरालाल वर्मा, निवासी ग्राम किठुरा, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर, 2. तरुन वर्मा पुत्र उमेश वर्मा निवासी ग्राम दारीचौरा, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर को पिपरी मोड़, श्रीदत्तगंज से गिरफ्तार किया गया।

अपराध जमानतीय होने के कारण आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को थाना हाजा से जमानत पर रिहा किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1. मिश्री लाल वर्मा पुत्र हिरालाल वर्मा, ग्राम किठुरा, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर। 2. तरुन वर्मा पुत्र उमेश वर्मा, ग्राम दारीचौरा, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर को,1 उ0नि0 मिथिलेश कुमार,2- का0 पवन रावत,3- म0का0 मोना ने गिरफ्तार किया।