पंकज सिंह चौहान ने सरायखास प्रीमियर लीग अंड्राम मैच का फीता काटकर किया शुभारंभ

पंकज सिंह चौहान ने सरायखास प्रीमियर लीग अंड्राम मैच का फीता काटकर किया शुभारंभ

 

रेहराबाजार/बलरामपुर 20 जनवरी 2026। जनपद बलरामपुर के विकासखंड रेहरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा सरायखास में सराय खास प्रीमियर लीग अंड्राम टूर्नामेंट का शुभारंभ रेहरा बाजार प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि के साथ आर एस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक,आई बी एफ ब्रिक फील्ड के ऑनर चंद्रहास सिंह, प्रधान सराय खास गंगा राम वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण वर्मा,जी जल यादव स्कूल के प्रबंधक,जग प्रसाद चौहान,जिला पंचायत सदस्य बूधीपुर गुड्डू भाई एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मैच के शुभारंभ पर प्रमुख पंकज सिंह चौहान के साथ मौजूद रहे। मैच का शुभारंभ रेहराबाजार वर्सेस पांडे गंज के बीच पहला मुकाबला खेला गया। रेहरा बाजार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए रेहरा बाजार के खिलाड़ियों ने आठ ओवर में 90 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाले पांडेगंज की टीम के बल्लेबाज सचिन एवं सूरज ने धुआंधार बल्लेबाजी करके नाबाद रहते हुए पांचवें ओवर में ही अपने टीम को जीत दिला दी सचिन ने नाबाद रहते हुए 56 रन तो वहीं सचिन ने भी 35 रन की शानदार पारी खेली। मैच देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों एवं खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा।

संयोजक पुजारी राजा, आयोजन संदीप वर्मा, विकास वर्मा उर्फ बी डी ने मुख्य अतिथि पंकज सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख रेहरा बाजार का जोरदार स्वागत किया और मैच का शुभारंभ एवं सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।