रेहरा बाजार पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रेहरा बाजार पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 

बलरामपुर 19 जनवरी 2026। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 185/2025 धारा 137(2)/87BNS थाना रेहरा बाजार बलरामपुर से संबंधित अभियुक्त सुहेल पुत्र अब्दुल जब्बार नि0ग्राम बढ़ईपुरवा भरतपुर ग्रिण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक 19.1.26 को मा0 न्यायालय भेजा गया।

घटना का सक्षिप्त विवरण

दिनांक 7.10.25 को वादी निवासी दौलता बाद द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक लिखित तहरीर बावत प्रार्थी की नाबालिक पुत्री को दिनांक 4.10.25 को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना पर दिया गया जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 185/2025 धारा 137(2)/87BNS पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण

सुहेल पुत्र अब्दुल जब्बार नि0ग्राम बढ़ईपुरवा भरतपुर ग्रिण्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को 1- उ0नि0 आशीष कुमार सिंह,2-हे0का0 नवीन पाण्डेय,3- म0का0 अर्चना दीक्षित की टीम ने गिरफ्तार किया।