यातायात माह शुरू चलाया गया चेकिंग अभियान

रिपोर्ट – पवन गुप्ता

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सड़क नियमों का पालन कराने एवं वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए नवंबर माह में यातायात माह मनाया जाता है जो 1नवंबर से शुरू होकर 31 नवंबर तक चलता है जिसमे यातायात पुलिस वाहन चालकों एवं आम लोगों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी देकर जागरूक करती है सोमवार को थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा यातायात माह को लेकर मुबारक मोड़ चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले करीब 12 वाहनों का चालान किया तथा साथ ही साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया की मोडिफाइड साइलेंसर,ड्रिंक एंड ड्राइव,दोपहिया वाहन पर तीन सवारी,बिना हेलमेट़,सीट बेल्ट,बलैक फिल्म लगे वाहनों,एचएसआरपी व ओवर स्पीड से चलने जैसे यातायात से सम्बंधित नियमों को बताया गया