सेवानिवृत्त हुये लीडिंग फायरमैन कर्मी को उपहार प्रदान कर की गई विदाई

सेवानिवृत्त हुये लीडिंग फायरमैन कर्मी को उपहार प्रदान कर की गई विदाई

 

बलरामपुर 31 मार्च। जनपद बलरामपुर से सेवानिवृत्त लीडिंग फायरमैन चन्द्रभूषण शुक्ल अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए आज दिनांक 31.03.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइंस डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी के दीर्घकालिक समर्पण, अनुशासन और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आपने अपने कर्तव्य पथ पर जो ईमानदारी, साहस और सेवाभाव का परिचय दिया। पुलिस विभाग को आपके योगदान पर गर्व है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस महोदय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।