Food Safety Wheels के माध्यम से उतरौला में विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान

Food Safety Wheels के माध्यम से उतरौला में विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान

 

बलरामपुर 28 जनवरी 2026। सहायक आयुक्त (खाद्य)–II जी० के० दूबे ने बताया है कि Food Safety Wheels के माध्यम से उतरौला क्षेत्र, जनपद बलरामपुर में उपभोक्ताओं एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूनों की जांच की गई, जिसमें- शुभम मिष्ठान भण्डार से 07 मिठाइयों के नमूने ,क्वालिटी स्वीट एण्ड फास्ट फूड सेन्टर से 05 नमूने,रामदीन किराना स्टोर से 03 नमूने, मनोज किराना स्टोर से 03 नमूने ,प्रिंस किराना स्टोर से 04 नमूने ,दिनेश मिठाई भण्डार से 03 नमूने ,मम्मान कबाब एण्ड रेस्टोरेंट से 04 नमूने एकत्रित कर उनकी प्राथमिक जांच की गई।

जांच के दौरान मम्मान कबाब एण्ड रेस्टोरेंट को आवश्यक सुधार हेतु सुधार सूचना (Improvement Notice) भी जारी की जा रही है।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य)–II जी ० के० दूबे,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राकेश कुमार शुक्ला एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री चन्द्र भानु तथा श्री राम मौर्य उपस्थित रहे।