बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार

बलरामपुर। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 25.01.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय उ0नि0 दिनेश राय मय हमराह हे0का0 विनोद कुमार, हे0का0 अजय प्रताप यादव, का0 अरविन्द यादव, का0 सिकन्दर चौहान द्वारा थाना पचपेड़वा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात में चोरी गयी मोटर साइकिल के सम्बन्ध मे भाथर पुल के पूर्वी छोर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अदद मोटर साइकिल व एक अदद नं0 प्लेट UP47…170 बरामदगी के आधार पर अभि0 श्यामलाल मौर्या पुत्र आधी मौर्या नि0 सेहरिहवा मौजा गोबरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के विरुद्व मु0अ0सं0 008/2026 धारा 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा से संबंधित वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डा0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में दिनांक- 25.01.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 008/2026 धारा 317(2) ,318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त 1. श्यामलाल मौर्या पुत्र आधी मौर्या नि0 सेहरिहवा मौजा गोबरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को भाथर पुल के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः

1- श्यामलाल मौर्या पुत्र आधी मौर्या नि0 सेहरिहवा मौजा गोबरी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को 1- एक अदद मोटर साइकिल UP51AH1242 पैशन प्रो, 2-एक अदद नं0 प्लेट UP47…170 सील सर्व मोहर।

1- उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पचपेडवा बलरामपुर

2-उ0नि0 श्री दिनेश राय थाना पचपेडवा बलरामपुर

3- हे0का0 विनोद कुमार, थाना पचपेडवा बलरामपुर

4- हे0का0 अजय प्रताप यादव, थाना पचपेडवा बलरामपुर

5- का0 अरविन्द यादव, थाना पचपेडवा बलरामपुर

6- का0 सिकन्दर चौहान थाना पचपेडवा बलरामपुर की टीम ने गिरफ्तार किया।