शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना को0 उतरौला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना को0 उतरौला पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर 23 जनवरी। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रांतर्गत हुई दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज के कुशल नेतृत्व में-घटना का संक्षिप्त विवरण– वादी ग्राम इमिलिया बक्सरिया थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0011/2026 धारा 87/64(1) बीएनएस बनाम 1. अबरार पुत्र रोजन अली 2.लाल जादी पुत्री अब्बास 3.लाल जादी की माँ पत्नी अब्बास निवासीगण इमिलिया बक्सरिया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत कराया गया था । जिसमें साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 64(1)बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 23 जनवरी 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2026, धारा 87/64(1) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम उ0नि0 प्रभात कुमार मय हमराह कां0 अनुभव सिंह एवं म0कां0 गीतू सिंह द्वारा अभियुक्त

अबरार पुत्र रोजन अली, निवासी ग्राम इमिलिया बक्सरिया, थाना को0 उतरौला, जनपद बलरामपुर

को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-1.अबरार पुत्र रोजन अली निवासी ग्राम इमिलिया बक्सरिया, थाना को0 उतरौला,जनपद बलरामपुर को 1.उप निरीक्षक प्रभात कुमार2.कॉन्स्टेबल अनुभव सिंह,3.महिला कां0 गीतू सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया।