24 जनवरी को कलेक्ट्रेट प्रांगण में “उत्तर प्रदेश दिवस” का भव्य आयोजन
बलरामपुर 23 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दिनांक 24 जनवरी, 2026 को कलेक्ट्रेट प्रांगण,बलरामपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय उपलब्धियों तथा नवाचारों को आम जनमानस तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है।
कार्यक्रम में मा० जनप्रतिनिधिगण की सदर उपस्थिति रहेगी
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजना-आधारित स्टॉल, Tableau (झांकी) प्रस्तुति, तथा प्रशस्ति पत्र/सम्मान पत्र/प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। समस्त विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम की प्रमुख व्यवस्थाएं
कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों, लाभार्थी सेवाओं एवं प्रचार सामग्री सहित आकर्षक एवं सूचना-संपन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।
उद्योग विभाग एवं खादी ग्रामोद्योग,ग्राम्य विकास विभाग / पंचायती राज विभाग,कृषि विभाग,गन्ना विभाग एवं उद्यान विभाग,स्वास्थ्य विभाग,प्रोबेशन विभाग,आईसीडीएस एवं समाज कल्याण विभाग उद्योग विभाग,ग्राम्य विकास विभाग,कृषि विभाग,बेसिक शिक्षा विभाग,डीआईओएस,आईसीडीएस,समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग आदि द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।
प्रत्येक स्टॉल पर प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती, बैनर/पोस्टर/पम्पलेट तथा लाभार्थियों को मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
जनमानस तक योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु विषय-आधारित आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों/चयनित लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
