विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दावे एवं आपत्तियां एवं नोटिस सुनवाई चरण के अंतर्गत डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस सुनवाई का किया निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दावे एवं आपत्तियां एवं नोटिस सुनवाई चरण के अंतर्गत डीएम / जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस सुनवाई का किया निरीक्षण

बलरामपुर 22 जनवरी 2026। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियां तथा नोटिस सुनवाई चरण के तहत तहसील सदर सभागार में विधानसभा बलरामपुर के नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः पालन किया जाए।इस दौरान एडीएम सदर व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।