थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 09 लाख रुपये व सोना प्राप्त करना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 09 लाख रुपये व सोना प्राप्त करना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर। घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 10.02.2026 को अभियुक्त किशोरी लाल पुत्र मोहन निवासी काशीराम आवास अचलापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी दुर्गेश सोनी को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 09 लाख रुपये एवं सोना प्राप्त किया गया। बाद में वादी को न तो दोगुना धनराशि दी गई और न ही सम्पूर्ण धन/आभूषण वापस किया गया, जिससे वादी के साथ धोखाधड़ी की घटना कारित हुई। घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 17.03.2026 को मु0अ0सं0-77/2026 धारा-318(4)/123 bns पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में- दिनांक 20.03.2026 को उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह उ0नि0 अमित चौहान, का0 मंजेश तिवारी द्वारा मु0अ0सं0 77/2026 धारा 318(4) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद/ प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर श्रावस्ती रोड हरिहरगंज बाजार के आगे निर्माणाधीन रिंग रोड फ्लाईओवर के पास से दिनांक 20.03.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

अभियुक्तों से पूछताछ का संक्षिप्त विवरण

अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने अपने साथियों राकेश व भुर्रे के साथ मिलकर दुर्गेश सोनी को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लगभग 09 लाख रुपये व सोना प्राप्त किया। प्राप्त धनराशि में से उसे लगभग 50,000/- रुपये मिले, जिसमें से 25,000/- रुपये अपनी पुत्री शिन्टु के खाते में जमा किया तथा शेष में से 2230/- रुपये उसके पास से बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1- किशोरी लाल पुत्र मोहन निवासी काशीराम आवास अचलापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामर को 1-उ0नि0 संतोष कुमार,2-उ0नि0 अमित चौहान,3-का0 मंजेश तिवारी की टीम ने गिरफ्तार किया।