सहफसली खेती हेतु मिनीकिट निःशुल्क- 31 जनवरी तक करें आवेदन

सहफसली खेती हेतु मिनीकिट निःशुल्क- 31 जनवरी तक करें आवेदन

 

बलरामपुर 17 जनवरी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि सहायतित “निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम” के अंतर्गत रबी/जायद 2026 में जनपद बलरामपुर को लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत गन्ने के साथ सहफसली खेती करने वाले इच्छुक कृषकों को उर्द एवं मूंग का निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक किसान कृषि दर्शन पोर्टल 2.0 के माध्यम से दिनांक 31.01.2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित कृषकों को जनपद के संबंधित विकास खण्ड स्तरीय राजकीय बीज भण्डार से बीज का वितरण किया जाएगा।

प्रति कृषक अधिकतम 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु अधिकतम 20 किग्रा उर्द एवं 20 किग्रा मूंग का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्रदान किया जाएगा।

अपील

जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अपील की गई है कि गन्ने के साथ सहफसली खेती करने वाले इच्छुक कृषक समयसीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।