आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं रमजान के दृष्टिगत थाना सादुल्लानगर व थाना पचपेड़वा परिसर में की गई गोष्ठी

आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं रमजान के दृष्टिगत थाना सादुल्लानगर व थाना पचपेड़वा परिसर में की गई गोष्ठी,आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहारों को शांतिपूर्ण सकुशल ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु की गई अपील

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में प्रभारी नि0 थाना पचपेड़वा  ओम प्रकाश चौहान व थानाध्यक्ष सतेन्द्र वर्मा थाना सादुल्लानगर परिसर में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं रमजान के दृष्टिगत शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में क्षेत्र के ग्राम प्रधानगण, सभासदगण, सम्भ्रांत नागरिक, व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ सकुशल सम्पन्न कराना रहा।

बैठक के दौरान उपस्थित जनों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट न करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

उच्चाधिकारीगण द्वारा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। साथ ही, त्योहारों के दौरान जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम एवं नमाज आदि के संबंध में निर्धारित मानकों एवं अनुमति प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

त्योहारों के संबंध में संभावित समस्याओं/विवादों के विषय में उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं दी गई। सभी ने एक स्वर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आश्वासन दिया।

जनपद पुलिस बलरामपुर द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की जाती है कि आगामी त्योहारों को मिलजुलकर, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर सूचना दें।