थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर 10 जनवरी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सादुल्लानगर सत्येंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में- दिनांक-09/01/2026 को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मुकदमा संख्या 614/2024, धारा 31 डी.वी. एक्ट थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर से संबन्धित वारंटी अभियुक्त भोलानाथ प्रजापति पुत्र गिन्नी लाल प्रजापति निवासी ग्राम नौडीहवा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त भोलानाथ प्रजापति पुत्र गिन्नी लाल प्रजापति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया।
नाम व पता-वारंटी अभियुक्त
1. भोलानाथ प्रजापति पुत्र गिन्नी लाल प्रजापति, उम्र लगभग 32 वर्ष,निवासी – ग्राम नौडीहवा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर को 1. उ0नि0 महेंद्र कुमार यादव,2. कांस्टेबल शुभम सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया।
