गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एनएमओ की आदरणीय टीम एम जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने किया शिविरों का निरीक्षण,सेवा और समर्पण की मिसाल बने

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एनएमओ की आदरणीय टीम एम जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने किया शिविरों का निरीक्षण, सेवा और समर्पण की मिसाल बने

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 6 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ के अंतर्गत 6 से 8 फरवरी तक प्रदेश के सात सीमावर्ती जनपदों के थारू बाहुल्य क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वृहद स्वास्थ्य अभियान में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गनाइजेशन (NMO) की सक्रिय सहभागिता से अंतिम व्यक्ति तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसी क्रम में शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित चिकित्सा शिविरों का एनएमओ जिलाध्यक्ष बलरामपुर एवं समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवा वितरण, रोगी पंजीकरण और चिकित्सकों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा सेवा भाव से जुटे चिकित्सकों व स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण है। सीमावर्ती व जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ऐसे शिविर वरदान साबित हो रहे हैं, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श और उपचार मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान संपर्क प्रमुख गंगा सिंह भाई साहब, गोंडा विभाग प्रमुख प्रवीण भाई साहब, जिला प्रचारक आदरणीय जितेंद भाई साहब, जिला सचिव डाक्टर विकल्प, जिला संयोजक आदरणीय रामकृपाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुँचाने वाला अभियान बताया।
क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले राधेश्याम वर्मा की भूमिका इस यात्रा में विशेष रूप से सराहनीय रही।