कंपोजिट विद्यालय सरायखास में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
रेहरा बाजार/बलरामपुर 02 अप्रैल। सरायखास क्षेत्र स्थित कम्पोज़िट विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा।
समारोह की शुरुआत अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि समीर सिंह ‘राजा’ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को आकर्षक बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक,खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक भानू प्रकाश मिश्र ने आए हुए अतिथि गणों को फूल माला पहना कर स्वागत किया और अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।प्रधानाध्यापक ने कहा कि समारोह में आए हुए अतिथि गणों के लिए जल पान एवं भोजन का भी उचित प्रबंध किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा के महा मंत्री महेंद्र पांडेय,प्रधान सरायखास गंगाराम वर्मा,समीर सिंह(राजा),अवनीश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा,अमित कुमार त्रिपाठी,सुशील कुमार त्रिपाठी, मुकेश कुमार वर्मा,मुकेश कुमार पांडेय अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
